मानल पुल का कार्य बंद होने से लोगों को उठानी पड़ रही है परेशानी
मानल पुल का कार्य बंद होने से लोगों को उठानी पड़ रही है परेशानी
दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है पुल…
छोटे वाहनों को जान जोखिम डाल कर खड्ड को करना पड़ रहा पार…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
शिलाई- श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाला मानल पुल का कार्य एक महीने से बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने मानल खड्ड पर बना लोहे के पुल के मेंटिनेस के लिए टेंडर लगाया हुआ था जिस कारण पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया था जिस कारण छोटे-बड़े वाहन खड्ड से गुजर कर जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थ क्षेत्र श्री रेणुका जी को जाने वाले सतौन- रेणुका जी सड़क पर मानल के पास कई वर्ष पहले खड्ड पर एक लोहे का पुल बनाया हुआ था पुल पुराना होने के कारण जर्जर हो गया था जिस कारण पुल में कहीं जगह पर क्रैकिंग आ गई थी।लोक निर्माण विभाग ने करीब डेढ़ महीने पहले लोहे के पुल के मेंटेनेंस के लिए टेंडर लगाया गया। जिसके बाद पुल पर वाहनों को यातायात के लिए बंद कर दिया था और गाड़ियों को खड्ड से होकर जाना पड़ रहा है। लेकिन संबंधित ठेकेदार ने पुल की लोहे की प्लेटे तो उखाड़ दी लेकिन पुल का कार्य करीब एक महीने से बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण रेणुका जी को जाने के लिए पर्यटकों को आने जाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पुल पर जो मुख्य लोहे का गाटर है उसमें क्रैकिंग आई हुई है जिसके लिए लोक निर्माण विभाग ने स्पेशल टीम को शिमला से बुलाई हुई है। लेकिन अभी तक मौके पर कोई भी टीम नहीं पहुंची जिस कारण काम बंद पड़ा हुआ है
उधर लोक निर्माण विभाग सतौन के कनिष्ठ अभियंता अतिष ठाकुर ने बताया कि पुल के मुख्य गाटर में क्रैकिंग आई हुई है जिस कारण उस पर बिल्डिंग होनी है। उसके लिए शिमला से टीम को बुलाई गई है। जैसे ही शिमला से टीम पहुंच जाएगी इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
