शादी समारोह में पुलिस के पहुंचने से मचा हड़कंप,15 हजार किया जुर्माना….
शादी समारोह में पुलिस के पहुंचने से मचा हड़कंप,15 हजार किया जुर्माना….
गिरिपार क्षेत्र में कोरोना नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने की कारवाई….
न्यूज एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने अलग अलग तीन जगहों पर शादी समारोह का निरीक्षण कर कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर कारवाई करते हुए 15 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के सालवाला, श्यामपुर व सतौन में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली की शादी समारोह में कोरोना नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तथा 20 से अधिक लोग शादियों में है। जिसके बाद पुलिस टीम ने सालवाला, श्यामपुर तथा सतौन में शादी समारोह का निरिक्षण किया तथा इस दौरान पुलिस टीम ने तीनों जगह पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर 15 हजार रूपये का जुर्माना किया है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की शादी समारोह में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस टीम ने 15 हजार रूपये का जुर्माना किया है।
