पांवटा साहिब में रिहायशी मकान व गेंहू के खेतों में आग लगने से लाखों का नुकसान….

पांवटा साहिब में रिहायशी मकान व गेंहू के खेतों में आग लगने से लाखों का नुकसान….

प्रशासन ने पिडित परिवारों को जारी की राहत राशि….

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी, नायब तहसीलदार….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में दो अलग-अलग जगहों पर आगजनी के मामले में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से नायाब तहसीलदार और डीएसपी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने पिडित परिवारों को फोरी राहत जारी की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पांवटा साहिब के हरिपुरखोल पंचायत के चरणावाला गांव 4 परिवारों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई साथ एक व्यक्ति लेखराज के रिहायशी मकान भी जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि दिन में अचानक घर के पास गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग इतनी जल्दी फैल गई कि पास में लेखराज के रिहायशी मकान मैं भी आग लग गई जब तक आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हुए तब तक आग काफी फैल गई तथा आग लगने से लेखराज का रिहायशी मकान सहित गेहूं के खेत व आम के बगीचे भी इसके चपेट मे आ गये। इसके साथ नारदा देवी सुमित्रा देवी, सुमित्रा देवी व तपेंद्र सिंह के गेहूं के खेत व आम के बगीचे में भी आग की चपेट में आने से लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही शिवपुर पंचायत के खानेवाला गांव में रामकौर के गेंहू के खेत में भी आग लगी है। जिससे 2 बीघा खेत में खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही डीएसपी वीर बहादुर व नायब तहसीलदार इन्दर कुमार मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया साथ की पिडित परिवारों को फोरी राहत राशि दी गई।
उधर पांवटा साहिब के नायब तहसीलदार इन्दर कुमार ने की दो अलग अलग जगह पर आग लगने से नुकसान हुआ है। प्रशासन ने पिडित परिवारों को राहत राशी दी गई है साथ ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!