सरकार का बड़ा फैसला, हिमाचल में अब क्लर्क की जगह रखे जाएंगे जेओए (आईटी)

सरकार का बड़ा फैसला, हिमाचल में अब क्लर्क की जगह रखे जाएंगे जेओए (आईटी)

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में अब क्लर्क (लिपिक) की भर्ती नहीं होगी, ऐसे में अब क्लर्क के स्थान पर जेओए (आईटी) के पद को भरा जाएगा। इससे अब क्लर्क डाइंग कैडर हो जाएगा और उसके स्थान पर सभी सरकारी विभागों में जेओए (आईटी) के पदों को ही भरा जाएगा। उल्लेखनीय है कि विभिन्न विभागों में क्लर्कों के खाली पदों को भरे जाने की मांग की जा रही है। इस पर सरकार ने अब निर्णय लिया है कि भविष्य में जेओए (आईटी) के पदों को ही भरा जाए। इसके पीछे मंशा यह है कि उन्हीं लोगों को अब सरकारी सेवा में रखा जाएगा, जिनको कम्प्यूटर का ज्ञान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!