सतौन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ ,36 टीमें ले रही भाग…
सतौन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ ,36 टीमें ले रही भाग…
खेलकूद प्रतियोगिता से युवा नशे से रहता है दूर:खतर ठाकुर
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के सतौन में नवयुवक मंडल ने दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 36 टीमें भाग ले रही है।
जानकारी के अनुसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्धार सतौन के खेल मैदान में नवयुवक मंडल दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कमरऊ ट्रक यूनियन के अध्यक्ष खतर सिंह ठाकुर ने किया। मुख्यअतिथि का नवयुवक मंडल ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यअतिथि खतर सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा की इस तरह के प्रतियोगिता करवाने से युवाओं में आपसी प्रेम बना रहता है तथा खेलकूद करने से युवा नशे से भी दूर रहता है। इस लिए समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिता करवाते रहना चाहिए।
सतौन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया की सतौन खेल मैदान में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसमें क्षेत्र की 36 टीमें भाग ले रही है।
इस मौके पर सतौन पंचायत प्रधान ममता देवी, उपप्रधान गुलाब सिंह ठाकुर, बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान, कंवर ठाकुर, जोगेंद्र चौहान, दयाराम तोमर, सुरेंद्र कुमार,अजय शर्मा, नरेश चौहान,केशव नेगी, पिंकू, आयूष, प्रवीण, कपिल, शंकर, गौरव, विशाल, नीरज, तरूण, मनोज कुमार, अनिल, मनीष आदि मौजूद है।
