केंद्र की भाजपा सरकार देश को अंबानी अंडानी के हाथों में सौंपना चाहते है:चढूनी
केंद्र की भाजपा सरकार देश को अंबानी अंडानी के हाथों में सौंपना चाहते है:चढूनी
जब तक काले कृषि कानून वापिस नहीं होगें तब तक किसानों की लड़ाई जारी रहेगी…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में कृषि कानून के खिलाफ महापंचायत के आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा,पंजाब, उत्तराखंड सहित स्थानीय किसान नेताओं भाग लिया
पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में आयोजित किसान महापंचायत कार्यक्रम में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने अपने संबोधन में कहा की देश की सरकार अंबानी अंडानी के हाथ में किसानों को सौंपना चाहते है। 80 प्रतिशत किसान के पास ढ़ाई ऐकड जमीन है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की खेती किसानों की जीवीका है। काले कानून को खत्म करने के लिए किसानों लड़ाई जारी रखनी पड़ेंगे। किसानों के उपर लाठियां बरसा रहे है तथा मुकदमे दर्ज किये जा रहे है सब किसानों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने सड़के, रेल, कंपनियां बेच रहे है निजीकरण किया जा रहा है। यह लड़ाई जनता और कार्पोरेट के बिच की लड़ाई है। जब तक लड़ाई जीत नहीं हुई तब तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा व उनके सहयोगी का कोई कार्यक्रम हो तो उनका बहिष्कार करना है। लेकिन बहिष्कार शांतिपूर्ण रूप से करना है।
