ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा,लम्बित विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश…
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा,लम्बित विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश…
मुख्यमंत्री जल्द करेगें पांवटा साहिब का दौरा- ऊर्जा मंत्री
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विकास कार्यो को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई तथा कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने एसडीम कार्यालय पांवटा साहिब में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यों की रिपोर्ट ली। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन कार्यों में धीमी गति से कार्य चला हुआ है उस में तेजी लाए जाएं और समय पर योजनाओं को पूरा कर लोगों को इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सुखराम चौधरी में सभी विभागों के अधिकारियों से कहा की आने वाले समय में जल्द ही मुख्यमंत्री का पांवटा साहिब का दौरा करवाया जाएगा तथा विभिन्न विकास कार्यों के योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करवाए जाएंगे। सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 वर्ष के कार्यकाल में कई विकास कार्य करवाए हैं। सुखराम चौधरी ने कहा की कोरोना काल के दौरान भी सरकार ने विकास की रफ्तार को नहीं रूकने दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में जो विकास कार्य रुके हुए थे उन कार्यो में तेजी लाई गई है।
इस मौके पर एसडीएम विवेक महाजन, तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग बीएन पराशर, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग जीएस चौहान,अधीक्षण अभियंता विधुत बोर्ड मनदीप सिंह,अधिशासी अभियंता केएल चौधरी, जगवीर वर्मा, बीडीओ अनुप शर्मा, अजय चौधरी,पीके उप्रेती, डीएफओ कुनाल अंग्रिश,आरो सुप्रभात,सहायक अभियंता योगेश शर्मा, ईओ आएस बेदी, सुनील कुमार,शुरवीर ठाकुर, श्माम सिंह पुण्डीर, एनडी शर्मा, दलीप कपूर, बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,रोहित चौधरी, दीपक चौधरी आदि मौजूद थे।
