CM ने निभाई ऐसी दोस्ती, घोषणा के 24 घंटे के अंदर कैबिनेट में पास करवा दिया PWD का सब डिवीजन….

CM ने निभाई ऐसी दोस्ती, घोषणा के 24 घंटे के अंदर कैबिनेट में पास करवा दिया PWD का सब डिवीजन….

CM जयराम ठाकुर व बलदेव तोमर की दोस्ती बनी मिसाल..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर की दोस्ती पूरे प्रदेश में मिसाल बन गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने जिगरी दोस्त बलदेव तोमर के लिए दिल खोलकर बड़ी घोषणाएं की। घोषणा ही नहीं की बल्कि घोषणा होने के 24 घंटे के अंदर ही कैबिनेट बैठक में पास भी करवा दी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 03 सिंतबर को एक दिवसीय सिरमौर दौरे पर थे। खराब मौसम के बावजूद भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलीकॉप्टर के माध्यम से करीब 4 बजें शिलाई पहुंचे। पहलें मुख्यमंत्री ने करीब 200 करोड़ के योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने दोस्त बलदेव तोमर के साथ खुली जीप में बैठकर भारी जनसमूह के साथ लोक निर्माण विश्राम गृह में जनसभा स्थल पर पहुंचे। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने भाषण में योजनाओं के नाम लेने के बजाय करीब तीन दर्जन के करीब डिमांड पत्र मुख्यमंत्री को थमा दिया। करीब 15 मिनट मुख्यमंत्री ने मंच पर उस लिस्ट को बड़े गोर से पढ़ा तथा मुख्यमंत्री भाषण देने उठे और अपने मित्र बलदेव तोमर के लिए घोषणाओं की झड़ी शुरू कर थी। मुख्यमंत्री ने करीब साढ़े पांच बजें मंच से टिम्बी में लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन व शिलाई विश्राम गृह के कमरें बड़ाने की घोषणा की और मुख्यमंत्री ने 24 घंटे के अंदर ही शिमला पहुंच कर कैबिनेट बैठक में दोनों डिमांड को पास करवाया। जिसके बाद से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व बलदेव तोमर के दोस्ती की मिसाल के चर्च पूरे प्रदेश में हो रहे है। इससे बलदेव तोमर का राजनीतिक कद भी बड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!