हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने वित्तीय साक्षरता शिविर लगाकर छात्रों को किया जागरूक….

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने वित्तीय साक्षरता शिविर लगाकर छात्रों को किया जागरूक….

एटीएम पीन व बैंक से संबंधित गुप्त जानकारी साझा ना करें:लाजेन्द्र तोमर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक पांवटा साहिब ने आईटीआई में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन कर किया जागरूक।

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक पांवटा साहिब ने आईटीआई में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में बैंक मैनेजर लाजेन्द्र तोमर ने आईटीआई के छात्रों को बैंक की योजनाओं के बारें में बताया।उन्होंने छात्रों को प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना व अटल पेंशन योजना के बारें में विस्तार रूप से जानकारी दी साथ ही डिजिटल लेन देन के खतरों से बचने बारें उपाय ग्रामीणों को बताया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की अपना एटीएम पीन व गुप्त जानकारी साझा ना करें।
इस मौके पर राजीव बत्रा, सुमन शर्मा, दीपक शर्मा, तेजेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!