पांवटा साहिब में 33 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या….
पांवटा साहिब में 33 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या….
Paonta Sahib में मामूली कहासुनी पर उठाया ये खौफनाक कदम…
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया, जांच शुरू…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल Paonta Sahib के तारूवाला के शिवा कॉलोनी में 33 वर्षीय व्यक्ति ने बैंटीलेटर वाली खिड़की के हैंडल में दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल Paonta Sahib के तारूवाला के शिवा कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 33 वर्षीय नवीन पुत्र सुरेंद्र निवासी मकान न0 224, मधु होटल गोबिन्दपुरी रोड़ प्रोफेसर कलोनी जिला यमुनानगर हरियाणा ने बैंटीलेटर वाली खिड़की के हैंडल में दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कल देर शाम शराब पीकर बहस करने के बाद वह कमरे में चला गया और अंदर से कमरा बंद कर दिया।
काफी देर बाद नवीन को आवाज लगाई गई मगर उसने कोई आवाज नहीं सुनी। जिसके बाद अमित कुमार ने दो-तीन बार जोर से धक्का देकर चटकानी को तोड़ दिया तो देखा कि नवीन कमरे की बैंटीलेटर वाली खिड़की के हेन्डल से दुपट्टा/चुन्नी गले मे बांधकर लटका हुआ था।
चुन्नी को चाकु से काटकर निचे उतारा व कमरे से बाहर लाकर अपने पड़ौसी किरायेदार की सहायता से उपचार के लिए को बताया तथा पड़ौसी की गाड़ी मे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल Paonta Sahib लेकर आ गये।
जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी Paonta Sahib बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
