पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 22 दिन बाद बहाल,लोगों ने ली राहत की सांस…

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 22 दिन बाद बहाल,लोगों ने ली राहत की सांस…

सुबह 6 बजें से शाम 7 बजें तक वाहनों के लिए खुला रहेगा नेशनल हाईवे:एसडीएम

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 23 दिन बाद यातायात के लिए खुल गया है। एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने टीम के साथ नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया। जिसके बाद सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। सड़क के खुलने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
ज्ञात हो कि 30 जुलाई को पांवटा साहिब शिलाई नेशनल हाईवे बड़वास के काली ढंग में भूस्खलन होने के कारत 100 मीटर का हिस्सा ध्वस्त श हो गया था। जिसके बाद से नेशनल हाईवे पूर्ण रुप से बंद हो गया था। नेशनल हाईवे खोलने के लिए कंपनी ने आधा दर्जन से अधिक मशीनें लगाई हुई थी। शनिवार शाम को पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन, डीएसपी बीर बहादुर, अधिशासी अभियंता केएल चौधरी, सहायक अभियंता गुलाब पुण्डीर आदि ने नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया। जिसके बाद करीब 5:00 बजे नेशनल हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया। एसडीएम ने पहले एक निजी बस को सड़क से रवाना किया। जिसके बाद सैकड़ों गाड़ियां से वहां निकली। नेशनल हाईवे के बहाल होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

सुबह 6 बजें से शाम 7 बजें तक चलेगें वाहन

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर यातायात चलाने के लिए प्रशासन ने समय सीमा निर्धारित की है। जिसमें सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक वाहन चलेंगे। रात को केवल 108 एंबुलेंस के लिए ही नेशनल हाईवे खुला रहेगा क्योंकि सड़क के ऊपरी हिस्से से मिट्टी और पत्थर गिरने का खतरा है। इसलिए रात को नेशनल हाईवे बंद करने का निर्णय लिया गया है। सड़क के दोनों तरफ पुलिस प्रशासन के जवान तैनात रहेंगे जोकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएंगे।

उधर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। नेशनल हाईवे सुरक्षा की दृष्टि से रात को बंद रहेगा केवल 108 एंबुलेंस के लिए ही चलने की अनुमति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!