जान पर खेल कर नशा माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचने वाले जवान सम्मानित…

जान पर खेल कर नशा माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचने वाले जवान सम्मानित…

पांवटा साहिब पुलिस के इन जवानों ने दिया बड़े कारनामों को अंजाम…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ बेहतरीन कार्य करने पर स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के 2 जवानों को प्रशासन ने सम्मानित किया।

बताया जा रहा है कि पांवटा साहिब में पकड़े गए बड़े नशे के मामलों में पुलिस के इन दोनों जवानों का बहुत बड़ा योगदान है।जिसके लिए यह सम्मान दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 6 महीने में पांवटा साहिब में पुलिस में करोडों रूपये के नशे के कई बड़े मामले पकड़कर नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है।

जिससे पूरे प्रदेश में पांवटा साहिब पुलिस की पीठ थपथपाई गई है। इससके पीछे इन पुलिस जवान विक्रमजीत और राजेंद्र सिंह का बड़ा योगदान बताया जा रहा है। जिसके लिए स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने दोनों को सम्मानित किया गया।

पुलिस ने सबसे पहले बहरहाल के पास 450 किलो चूरापोस्त के साथ नशा तस्करों को दबोचा था उसके बाद धौलाकुआं में एक ट्रक से 850 किलो चूरापोस्त के साथ नशा तस्करों को धर दबोचा था।

इसी के तहत प्रदेश की सबसे बड़ी गांजा की खेप भी पुरूवाला पुलिस ने पकड़ी थी जिसमें कई नशा तस्कर को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा है। यह खेप करोडों रूपये की बताई जा रही है।

सूत्र बताते हैं कि इतनी बड़ी नशीली खेप को पकड़ने के पीछे पुलिस जवान विक्रमजीत ने बेहतरीन कार्य किया है और इसके अलावा भी इन दोनों जवानों ने नशे के कई मामले पकड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!