SDM विवेक महाजन ने लिया पुरूवाला जंगल का जायजा, बरसाती खड्ड मचाता है तबाही..

SDM विवेक महाजन ने लिया पुरूवाला जंगल का जायजा, बरसाती खड्ड मचाता है तबाही..

बरसाती खड्ड का किया जायेगा समाधान-एसडीएम

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब विकासखंड के डोबरी सालवाला पंचायत के पुरूवाला में बरसाती खड्ड से होने वालें नुकसान के समाधान निकालने के लिए पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर पुरूवाला चौक और पूरे जंगल का जायजा लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के पुरूवाला में बरसात में जंगल का पानी मलबे सहित पुरूवाला चौक पर पहुंचता है। जिस कारण दुकानदारों को भारी नुकसान होता है। साथ ही लोगों को सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बताया जा रहा है की हर साल बरसात के समय अम्बीवाला की तरफ से भारी मात्रा में पानी के साथ जंगल का मलबा पुरूवाला चौक में घुस जाता है जिस कारण लोगों के घरों, दुकानों व खेतों में घुसकर भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाता है।
सोमवार को पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन लोक निर्माण के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा जंगल का जायजा लिया गया।बताया जा रहा है कि पहले बरसात का पानी पूरे जंगल में फेल कर निकल जाता था लेकिन पुरूवाला चौक के पास तिब्बती समुदाय की जमीन है. जिसकी उन्होंने चारों तरफ से चार दिवारी की हुई है। जिस कारण अब जंगल का पूरा पानी मलबे सहित पुरूवाला चौक की तरफ आ जाता है जिससे भारी नुकसान होता है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता केएल चौधरी, सहायक अभियंता गुलाब पुण्डीर, पंचायत प्रधान प्रेम सिंह, सुभाष चौधरी, अतर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की पुरूवाला में मौके पर पहुंच कर जायजा लिया गया। लोक निर्माण विभाग, वन विभाग व तिब्बतियन सोसायटी के साथ बैठक कर इसका समाधान निकाला जायजा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!