बुजुर्गों को पेंशन के लिए परेशान करने पर ग्रामीणों ने पोस्ट ऑफिस में किया हंगामा..
बुजुर्गों को पेंशन के लिए परेशान करने पर ग्रामीणों ने पोस्ट ऑफिस में किया हंगामा..
बुजुर्गों से बदतमीजी के बाद माफी मांग कर छुड़वाई जान
पूर्व प्रधान रजनीश चौहान ने पोस्ट ऑफिस पहुंच कर लगाई कड़ी फटकार…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के सतौन के पोस्ट ऑफिस में बुजुर्ग पेंशनर्स को परेशान करने व कर्मचारियों द्धारा बदतमीजी से पेश आने पर लोगों ने हंगामा किया। मामला बिगड़ते देख पोस्ट ऑफिस के प्रभारी ने मांफी मांगकर मामलें को शांत करवाया गया।
सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, चांदनी पंचायत के निवासी अरविंद चौहान, राकेश शर्मा, मोहन शर्मा, सुरेश कुमार आदि ने बताया की चांदनी से 15 किलोमीटर दूर बुजुर्ग लोग अपनी पेंशन लेने सतौन पोस्ट ऑफिस में आतें है तथा पोस्ट ऑफिस में तैनात कर्मचारी बुजुर्ग को परेशान करते है तथा बदतमीजी से पेश आते है। उन्होंने बताया की बार बार इस तरह की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पोस्ट ऑफिस में लोगों को हंगामे करने को मजबूर होना पड़ा। सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान ने बताया की अगर दुबारा से बुजुर्गों के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जायेगी।
उधर सतौन पोस्ट ऑफिस के प्रभारी शैली ने बताया की कई बार सर्वर में दिक्कत होने के कारण परेशानी हो जाती है।
