जिस तरह से प्रदेश में संस्थान बंद कर रहे है उससे साफ दिखता है कि सुक्खू सरकार केवल बदला बदली के भावना से काम कर रहे है….
जिस तरह से प्रदेश में संस्थान बंद कर रहे है उससे साफ दिखता है कि सुक्खू सरकार केवल बदला बदली के भावना से काम कर रहे है….
अगर सरकार ने अपना फैसला वापिस नहीं लिया तो सड़कों पर उतरकर धरने प्रदर्शन किए जायेंगे और कोर्ट में इसके खिलाफ जायेगा: सुखराम चौधरी
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब के यमुना टूरिज्म होटल में पत्रकार वार्ता कर कहा कि जिस प्रकार से सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड के 32 कार्यालय बंद किए हैं, उससे साफ दिखता है कि सुक्खू सरकार केवल बदला बदली के भावना से काम कर रही है और उनको हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास से कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी द्वारा लिए गए उस निर्णय की भी निंदा करती है जिसमें एक अप्रैल 2022 से सभी कार्यालयों को बंद करने की बात की गई है अगर गौर से देखा जाए तो उसके अंतर्गत लगभग 150 कार्यालय बंद हो जाएंगे यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस सरकार केवल मात्र बदला बदली की भावना से काम करना जानती है।
अगर जनहित में कार्य हुए हैं तो उनको बंद क्यों किया जा रहा है और अगर बंद किया जा रहा है तो उसके बारे में पूर्ण विश्लेषण देकर जनता और लोगों को इस सरकार को बताना चाहिए कि इस कार्यालय को बंद करके सरकार को क्या फायदा हुआ है और जनता को क्या नुकसान।
सुखराम चौधरी ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र जैसे दुर्गम क्षेत्र के लोगों को 100 किलोमीटर दूर पांवटा साहिब आना पड़ता था इस लिए लोगों की सुविधाओं के लिए कार्यालय खोले थे। उन्होंने कहा कि शिलाई के लोगों को 100 किलोमीटर दूर पांवटा साहिब आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार जरूर बदली है लेकिन लोग वही है साथ ही कहा कि 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर कोई भी संस्थान जयराम ठाकुर ने बंद नहीं किये बल्कि उसके लिए बजट उपलब्ध करवाया। सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपना फैसला वापिस ले अन्यथा जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतर कर धरना देंगे और अदालत का दरवाजा खटखटाया जायेगा। सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे में 10 गारंटी थी दी लेकिन उसके विपरीत लोगों को परेशान करने के लिए संस्थान बंद कर कर रहे है अभी तक मंत्रीमंडल का गठन नहीं कर पाये और कार्यालय को बंद करने में लगे हुए है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, सुभाष चौधरी, देवराज चौहान, हितेंद्र कुमार, रमेश तोमर, रोहित चौधरी, चरणजीत चौधरी, सोमनाथ आदि मौजूद थे।
