पांवटा साहिब : नप भ्रष्टाचार वीडियो वायरल मामले में सफाई ठेकेदार गिरफ्तार

पांवटा साहिब : नप भ्रष्टाचार वीडियो वायरल मामले में सफाई ठेकेदार गिरफ्तार

दो साल पहले नप के पदाधिकारियों के साथ पैसे के लेनदेन का वीडियो हुआ था वायरल…

कांग्रेसी पार्षदों ने पुलिस को शिकायत सौंप, की थी कार्रवाई के मांग…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस विभाग ने नगर परिषद के पूर्व सफाई ठेकेदार प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

सफाई ठेकेदार को भ्रष्टाचार के एक वायरल वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम को पिछले कई दिनों से भ्रष्टाचार के वायरल वीडियो मामले में ठेकेदार की तलाश थी।

विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तकरीबन 2 साल पूर्व पांवटा साहिब में नगर परिषद में सफाई ठेकेदार से रिश्वत लेने वीडियो सामने आई थी।

जिसके बाद कांग्रेसी पार्षदों ने डीएसपी पांवटा साहिब को एक लिखित शिकायत पर सौंपते हुए मांग की थी कि नगर पालिका में सफाई ठेकेदार से पैसे लेने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया जाए।

शिकायत में तत्कालीन पार्षद पार्षद धनवीर कपूर, भावना चानना और इंदरप्रीत कौर ने एक लिखित शिकायत में कहा था कि वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि नगर परिषद के पदाधिकारी पैसे मांग रहे हैं और पैसे ले रहे हैं।

जिसमें साफ तौर पर भ्रष्टाचार का मामला नजर आ रहा है। पुलिस इसमें तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करे। इसके साथ ही उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।

पुलिस ने मामला विजिलेंस को भेजा दिया, विजिलेंस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। विजिलेंस ने वीडियो में दिखाई दे रहे नगर परिषद पदाधिकारियों के बयान उसी समय दर्ज कर लिए, लेकिन वीडियो बनाने वाला ठेकेदार विजिलेंस की पकड़ में नही आया।

ठेकेदार ने नाहन की अदालत में जमानत याचिका दायर की लेकिन जमानत याचिका खारिज हो गई। विजिलेंस ने पूर्व सफाई ठेकेदार को अब सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विजिलेंस तरनदीप सिंह ने बताया की व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज होने के बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस मामले की गहनता से जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!