खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने निवास पर DGP से की जिला के कानून व्यवस्था पर चर्चा….
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने निवास पर DGP से की जिला के कानून व्यवस्था पर चर्चा….
हिमाचली टोपी व डांगरा भेंट कर डीजीपी को किया सम्मानित…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू के पांवटा साहिब पहुंचने पर देर शाम को खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने आवास पर टोपी व डांगरा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस बलदेव तोमर ने डीजीपी से जिले के कानून व्यवस्था के बारें में चर्चा की।
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू दो दिवसीय सिरमौर दौरे पर है। डीजीपी ने पहलें पांवटा साहिब पुलिस थाना का दौरा किया। जिसके बाद वह पुरूवाला थाना और सिंघपुरा पुलिस चौकी के निरीक्षण करने गए। देर शाम को वह खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एंव शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर के पांवटा साहिब स्थित हिमुडा कॉलोनी में उनके निवास स्थान पर पहुंचे। जहां पर खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने डीजीपी संजय कुंडू को टोपी व सिरमौरी डांगरा भेंट कर सम्मनित किया गया। इसके बाद काफी देर तक डीजीपी व बलदेव तोमर के बीच जिला की कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई।
इस दौरान आईजी हिमांशु मिश्रा, एसपी सिरमौर खुशहाल चंद शर्मा, एएसपी बबीता राणा, डीएसपी वीर बहादुर, बलदेव तोमर की धर्मपत्नी सुनीता तोमर ,रोहन तोमर आदि मौजूद थे।
