आफत : देखते ही देखते यूं ध्वस्त हो गया पांवटा साहिब-शिलाई NH-707….

आफत : देखते ही देखते यूं ध्वस्त हो गया पांवटा साहिब-शिलाई NH-707….

देखें वीडियो : पांवटा साहिब से शिलाई का संपर्क टूटा, लोगों ने भाग कर यूं बचाई जान…

पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाइवे पर भारी लैंड स्लाइडिंग..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा एनएच 707 पर शुक्रवार सुबह भारी लैंड स्लाइडिंग हुई हैं। जिसके बाद गिरिपार के शिलाई क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का पांवटा साहिब से संपर्क टूट गया हैं।

बता दें कि सुबह जब लोग पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे तो बड़वास के निकट नेशनल हाइवे के नीचे जमीन धसने लगी। जिसकी लोग गाड़ी रोककर वीडियो बनाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों राजू, राकेश, कंवर आदि का कहना है कि जब वह NH-707 के नीचे की जमीन का वीडियो बना रहे थे इसी बीच सड़क का ऊपरी हिस्सा भी खिसकना शुरू हुआ। देखते ही देखते सारा टिब्बा खाई में समा गया।

देखते ही देखते इलाके में अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाने को भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एनएच बुरी तरह ध्वस्त हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही हैं कि इसे दुरुस्त करने में अब कई दिन लग सकते हैं।

गौरतलब हो कि जिला सिरमौर में पिछले तीन दिनों से दिन रात बारिश का दौर चला हुआ है। जिस कारण जगह जगह लैंड स्लाइडिंग हो रही है व नदी नाले उफान पर हैं। हालांकि, प्रशासन ने पहले ही लोगो को एहतियात बरतने की चेतावनी दी हुई हैं।

इस बारे में एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने बताया कि नेशनल हाइवे अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि रोड शीघ्र ठीक किया जाए। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!