नैशनल हाईवे पर कच्ची ढांग पर भूस्खलन होने से सड़क बंद,सैकड़ो यात्री फंसे, कंपनी ने मशीनें लगाकर युद्धस्तर पर कार्य किया शुरू
नैशनल हाईवे पर कच्ची ढांग पर भूस्खलन होने से सड़क बंद,सैकड़ो यात्री फंसे, कंपनी ने मशीनें लगाकर युद्धस्तर पर कार्य किया शुरू
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे मुसलाधार बारिश होने से सतौन के नजदीक कच्ची ढांग के पास भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई है। जिस कारण बसें व सैकड़ों छोटी गाड़ियां फंस गई है। हांलाकि सड़क खोलने के लिए एबीसीआई कंपनी ने मशीनें लगाई हुई है तथा कार्य को युद्ध स्तर पर चलाया हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को क्षेत्र में हुई मुसलाधार बारिश से गिरिपार क्षेत्र की एक दर्जन सड़के बंद हो गई है। पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर सतौन के नजदीक कच्ची ढांग में भूस्खलन होने से सड़क पर भारी मात्रा में मिट्टी व पत्थर आ गये है। जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क बंद होने से बसें, गाड़ियों सहित सैकड़ों लोग रास्ते में फंसे हुई है। सड़क खोलने के लिए कंपनी ने बड़ी मशीनें व जेसीबी को लगाया हुआ है तथा कार्य तेज गति से चलाया हुआ है।
उधर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की नैशनल हाईवे सतौन के पास कच्ची ढांग के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया है तथा सड़क को खोलने के लिए कंपनी ने मशीनें लगाई हुई है।
