उपमंडल पांवटा साहिब में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत…
उपमंडल पांवटा साहिब में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत…
एसबीआई से 36 वर्षीय युवक सहित 11 नए मामले…..
जिला में अब कुल एक्टिव 225 मामले, 23 लोगों ने जीती कोरोना जंग…
न्यूज़ एप/पांवटा सहिब
पांवटा साहिब के राजबन से एक 52 वर्षीय पुरूष की यमुनानगर में कोरोना से मौत हो गई हैं।
जिसके बाद उसका पांवटा साहिब में अंतिम संस्कार किया गया। आज जिला सिरमौर मे कोरोना के 11 नए मामले आये हैं, जबकि 23 लोगों ने कोरोना को हराया हैं।
जानकारी अनुसार पांवटा साहिब के राजबन क्षेत्र के 52 वर्षीय पुरूष को पिछले पांच दिन से बुखार के चलते 28 मार्च को उक्त व्यक्ति को यमुनानगर ले जाया गया था, जहां उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था।
यमुनानगर के अस्पताल में उपचार दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया हैं। जिसके बाद उन्हें पांवटा साहिब लाया गया। कोविड-19 प्रोटोकॉल का तहत स्वास्थ्य विभाग ने अंतिम संस्कार कर दिया।
बता दें कि भेजे गए नए सैम्पल 399 में से 355 नेगेटिव व 5 पॉजिटिव पाये गए हैं। जबकि 38 टेस्ट को रिपीट किया गया हैं।
इसके अलावा आरएटी से टेस्ट में 355 में से 5 पॉजिटिव हैं ओर कल के बचे हुए पेंडिंग टेस्ट 5 मे से 1 टेस्ट पॉजिटिव निकला हैं। आज कुल सैंपल 744 टेस्ट हुए, जिसमें से कुल 11 लोग पॉजिटिव आये हैं।
टेस्ट में पॉजिटिव आये लोगों में नाहन के एसबीआई ब्रांच से 36 वर्षीय पुरुष, 20 व 21 वर्षीय दो पुरुष जामली नाहन, कच्चा टैंक नाहन से 50 वर्षीय पुरुष सहित एक महिला भी शामिल हैं।
जिला सिरमौर मे बढ़ते कोरोना मामलों ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बड़ा रखी हैं। यहां दिन प्रतिदिन कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही हैं।
जिला सिरमौर मे आज 23 लोगों ने कोरोना को मात दी हैं। जिसके बाद अब कुल एक्टिव मामले 225 हो गए हैं।
