देहरादून-चंडीगढ़ NH पर पांवटा साहिब में कार व ट्रक के मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस….

देहरादून-चंडीगढ़ NH पर पांवटा साहिब में कार व ट्रक के मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

चंडीगढ़- देहरादून नेशनल हाईवे 07 पर पांवटा साहिब के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तान मोहम्मद (44) पुत्र यामिन अली निवासी गांव क्यारदा डा0 मिश्रवाला पांवटा साहिब के तिरूपति मेडिकेयर कंपनी में काम करता था। शनिवार देर रात को वह कंपनी से छूट्टी होने के बाद अपने बाईक एचपी 17सी-6564 पर कंपनी से पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था तो मालवा कोटन कंपनी के पास पांवटा साहिब की तरफ से अज्ञात ट्रक तेज रफ्तार से आया और बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद सुल्तान मोहम्मद बड़े जोर से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया तथा ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हादसे होने के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए तथा घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से तुंरत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने सुल्तान मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!