तीन घंटे की बैठक के बाद खत्म हुआ धरना ,गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए नही खर्च करना पड़ेगा पैसा..
तीन घंटे की बैठक के बाद खत्म हुआ धरना ,गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए नही खर्च करना पड़ेगा पैसा..
समर्थन में लोगों की भीड़ देखकर भावुक हुए सुनील चौधरी,जताया लोगों का आभार …..
सिविल अस्पताल में 6 साल बाद खुले अल्ट्रासाउंड कमरे का ताला…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से चला आ रहा धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया।
एसडीएम विवेक महाजन की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक के पश्चात मंच के संयोजक सुनील चौधरी ने धरना समाप्त करने के घोषणा की।
बता दें कि पिछले 11 दिनों से सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के युवा धरने पर थे। इस बारे में वीरवार को एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन की अध्यक्षता में करीब 3 घंटे तक बैठक चली ।
बैठक में एसडीएम ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी यहां सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को लेकर लगातार प्रयासरत थे।
आखिरकार प्रयास कामयाब हुए। अब डॉक्टर नवीन कश्यप सप्ताह में तीन दिन यहां रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं देंगे।
इसके साथ ही रोगी कल्याण समिति की आपात बैठक बुला कर उसमें निर्णय लिया गया है कि गर्भवती महिलाओं के लिए शेष तीन दिन प्राइवेट रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं ली जाएंगी।
जिसका खर्च प्रदेश सरकार और रोगी कल्याण समिति वहन करेगी। इसके इलावा सरकार प्रयास कर रही है कि यहां स्थाई रूप से रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाए। जब तक रेडियोलॉजिस्ट की स्थाई नियुक्ति नहीं होती तब तक उपरोक्त सुविधाएं जारी रहेंगी।
बैठक के पश्चात मंच के संयोजक सुनील चौधरी ने कहा कि वे जिन मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे थे, उस समस्या का समाधान हो गया।
उन्होंने कहा एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन के व्यक्तिगत प्रयासों के परिणाम स्वरूप पांवटा साहिब में गर्भवती महिलाओं को सप्ताह में छः दिन अल्ट्रासाउंड की निशुल्क सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर धरना समाप्त करने की घोषणा करते हुए समर्थन में आये लोगों की भीड़ देखकर सुनील चौधरी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में जिन लोगों ने दिन रात उनका साथ दिया उनके वे तहे दिल से आभारी हैं।
