गिरिपार क्षेत्र के अम्बोन में बरसात ने बरपाया कहर,लोगों के घरों में घूसा मलबा…

गिरिपार क्षेत्र के अम्बोन में बरसात ने बरपाया कहर,लोगों के घरों में घूसा मलबा…

बेघर हुए लोगों को महिला मंडल भवन में किये शिफ्ट…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के चांदनी पंचायत के अम्बोण गांव में बीती रात बरसात नें खूब कहर बरपाया। इस कहर बरपाती खड्ड से जहां सैकड़ों बीघा उपजाऊ भूमि बह गई वहीं कई मकान मलबे में भर गए। ग्रामीणों ने खुले आसमान के निचे पूरी रात बिताई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदनी पंचायत के गांव अम्बोण मे एक दर्जन घरों के अंदर बाढ़ का पानी घुस गया व भारी भूमि कटाव हुआ है। यही नहीं यहां दो घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं।
मकान मलबे में दफन होने के बाद घरों के सदस्यों को महिला मंडल भवन में शिफ्ट किया गया हैं।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार लंबे समय से गर्मी का दंश झेल रहे मैदानी इलाकों में बीती रात जहाँ बारिश ने ठंडक देकर राहत दी है वहीं, नदी नालों के निकट रहने वाले गांव में यह बारिश कहर बनकर टूटी हैं।

पंचायत चांदनी के तहत अम्बोण गांव में खाले के पानी का जलस्तर बढ़ने से पानी घरों में घुस गया वहीं खेतों में भी भारी कटाव हुआ है।

ग्रामीण मोहन शर्मा, सुरेश, राकेश, पंकज, रतन सिंह, तपेन्द्र, कमलेश आदि के घर बाढ़ के बाद मलवे की चपेट में आये हैं और दो घरों के लोग पूरी तरह बेघर हो गए हैं।

पंचायत चांदनी के उपप्रधान रिखी राम शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवारों को नजदीक के महिला मंडल भवन में शिफ्ट किया गया हैं। प्रशासन को सूचना दी गई हैं।

वहीं, सतौन पंचायत में भी बारिश का तांडव रहा। दरअसल बीती रात हुई बारिश से एनएच सड़क का सारा मलवा लोगों के घरों में जा घुसा जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी, सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या देखी।

एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने बताया कि कानूनगो को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन हर तरह से राहत व बचाव कार्य में लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!