सतौन क्रिकेट प्रतियोगिता पर पंजाल की टीम ने किया ट्राफी पर कब्जा, ABCI कंपनी के मैनेजर कमल किशोर ने नवाजे खिलाड़ी….
सतौन क्रिकेट प्रतियोगिता पर पंजाल की टीम ने किया ट्राफी पर कब्जा, ABCI कंपनी के मैनेजर कमल किशोर ने नवाजे खिलाड़ी….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के सतौन खेल मैदान में नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पंजाल की टीम ने नघेता की टीम को 66 रनों से हराकर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवयुवक मंडल सतौन द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 54 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में एबीसीआई कंपनी के मैनेजर कमल किशोर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला
पंजाल व नघेता के बीच खेला गया। पंजाल की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पंजाल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 102 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए पंजाल के खिलाड़ी यशपाल व राहुल ने 39-39 रन तथा पंकज ने 11 रन बनाए।

दूसरी तरफ नघेता की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओबर में 6 विकेट के नुकसान पर 36 ही रन बना पाई। जिससे पंजाल की टीम ने 66 रनों से फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम दर्ज की। क्रिकेट प्रतियोगिता में बागथन मधाना के खिलाड़ी रितुल प्रतियोगिता के बेस्ट ऑफ द खिलाड़ी चुना गया जबकि विरेन्द्र बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में एबीसीआई कंपनी के मैनेजर कमल किशोर ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। मुख्य अतिथि ने प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि कमल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के खेलकूद प्रतियोगिता से युवाओं को उभरने का मौका मिलता है साथ ही युवा नशें जैसी बुरी आदतों से भी दूर रहते है। उन्होंने कहा कि नशें के रोकथाम के लिए सभी को आगे आना चाहिए ताकि हमारा समाज नशा मुक्त हो।
इस दौरान सतौन पंचायत के उपप्रधान गुलाब ठाकुर, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष केशव नेगी, प्रवीण चौहान, विनय कुमार, अर्जून सिंह, नीरज, करण, कार्तिक, हिमांशु, प्रियांशु आदि मौजूद थे।
