पांवटा साहिब शहर में ट्रैफिक प्लान को लेकर SDM ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कमेटी का किया गठन…

पांवटा साहिब शहर में ट्रैफिक प्लान को लेकर SDM ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कमेटी का किया गठन…

ट्रासपोर्ट नगर बनाने के लिए किया जा रहा है 50 बीघा भूमि का चयन…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब शहर में ट्रैफिक प्लान को लेकर एसडीएम विवेक महाजन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक चर्चा की गई। बैठक में ट्रैफिक प्लान के लिए एक कमेटी का गठन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय में एसडीएम विवेक महाजन ने प्रशासन व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें शहर में ट्रैफिक प्लान को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की पांवटा साहिब शहर को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। पांवटा साहिब में 50 बीघा भूमि का चयन कर ट्रासपोर्ट नगर बनाने के लिए फाईल सरकार को भेजी जायेगी। उन्होंने बताया की शहर गाड़ियों के लिए पार्किंग का चयन किया जायेगा। जिससे शहर की सड़को पर गाड़ियां खड़ी नहीं हो पायेगी साथ ही ट्रैफिक के लिए प्लान बनाया जा रहा है। जिसमें साईकिल के लिए भी अलग से ट्रैक तैयार किये जायेंगे। उन्होंने बताया की ट्रैफिक प्लान के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, आरटीओ सिरमौर सोना चौहान, ईओ एसएस नेगी तथा पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज को मेंबर बनाया गया है जो शहर के ट्रैफिक प्लान तैयार करेगें तथा प्रशासन को सुझाव देगें।
बैठक में जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज, तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, आरटीओ सिरमौर सोना चौहान, ईओ एसएस नेगी,ट्रैफिक इंचार्ज हुक्मदीन,अधीक्षक जगदीश अत्री, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!