गिरिपार क्षेत्र के अम्बोन गांव में घूसा खड्ड का मलबा, किसानों को नुकसान…

गिरिपार क्षेत्र के अम्बोन गांव में घूसा खड्ड का मलबा, किसानों को नुकसान…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से चांदनी पंचायत के अम्बोन गांव में खड्ड का मलबा लोगों के रिहायशी मकान व खेतो में घूसने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को हुई तेज बारिश होने से अम्बोन खड्ड में मलबा भारी मात्रा में आया जो की लोगों के रिहायशी घरों और किसानों के खेतो में घूस गया जिससे लोगों को भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। चांदनी पंचायत के पूर्व उपप्रधान अनिल कुमार, मोहन शर्मा,धनवीर सिंह, सुरेंद्र आदि ने बताया की हर साल अम्बोन खड्ड में मलबा आने से लोगों को हर साल नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अम्बोन खड्ड का पर्मानेंट समाधान करना चाहिए ताकी लोगोंं को परेशानी ना उठानी पड़े और हर साल सरकार के लाखों रूपये ऐसे ही बरबाद ना हो।

पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की संबंधित पटवारी को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!