26 को शिलाई में जुटेंगे 144 पंचायतों के हाटी,नेताओं को चेताया,हक नहीं तो वोट नहीं….
26 को शिलाई में जुटेंगे 144 पंचायतों के हाटी,नेताओं को चेताया,हक नहीं तो वोट नहीं….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने को लेकर हाटी समिति ने शिलाई के लोक निर्माण विश्राम गृह में जैलदार प्रताप तोमर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सर्व समिति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 26 फरवरी को गिरिपार क्षेत्र की 144 पंचायतों की महापंचायत शिलाई में आयोजित की जाएगी। जिसमें आगामी रूपरेखा के बारे में चर्चा की जायेगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जैलदार प्रताप तोमर ने कहा की गिरिपार क्षेत्र के तीन लाख लोगो को जनजातिय अधिकार दिलाने के लिए आगामी 26 फरवरी को शिलाई में महाखुम्बली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस महाखुम्बली में समस्त 144 पंचायतो से बिभिन्न समितियों के सदस्य तथा हाटी समुदाय के लोगो को आमंत्रित किया गया है। प्रताप सिह जेलदार ने कहा की सभी संवेधानिक कागज़ रिपोर्ट्स तैयार होने के बावजूद भी हमें यह अधिकार नहीं मिल पा रहा है इसलिए अब हम लोगो को आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए ही तैयारी करनी होंगी। इसी उद्देश्य हेतु आगामी 26 फरवरी को इस महा खुम्बली का आयोजन किया जाएगा। इस मोके पर केंद्रीय हाटी समिति के उपाध्यक्ष फकीर चंद चौहान ने कहा की अब समय आंदोलन का है क्योकि हम कई दशकों से ठगी के शिकार होते रहे है और अब हम किसी के बहकावे में नहीं आएगे अब अपने हक के लिए हम आंदोलन करेंगे। हाटी समिति शिलाई के अध्यक्ष ग्यार सिंह नेगी एवं महासचिव बलवीर शर्मा ने नारा दिया है की “हक नहीं तो वोट” नहीं।इस बैठक में सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, महासचिव अत्तर तोमर, कानूनी सालाहकार श्याम सिंह चौहान, धनवीर ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, केंद्रीय समिति के सदस्य आत्मा राम शर्मा, ब्यापार मंडल के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी,रणजीत नेगी, यशवंत नेगी, राजेंदर शणकवाण, भवान् सिंह,रमेश नेगी,सूरत सिंह चौहान,अमित शर्मा, यशपाल ठाकुर, भीम सिंह चौहान, तपेंद्र नेगी, सुरेश चौहान,कल्याण सिंह देवा, हितेंद्र नेगी, खतर सिंह प्रधान, खजान सिंह प्रधान आदि मौजूद थे।
