उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के निर्देश पर सतौन पंचायत में 15 परिवारों को लगाई स्ट्रीट लाइट…

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के निर्देश पर सतौन पंचायत में 15 परिवारों को लगाई स्ट्रीट लाइट…

Luminous कंपनी ने सतौन में लगाई 15 स्ट्रीट लाइट….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के निर्देश पर बद्दी की ल्यूमिनस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने दलित समुदाय के 15 परिवारों को लगाई स्ट्रीट लाइट।

सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रामेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सतौन प्रवास के दौरान सतौन पंचायत में दलित परिवारों के घर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग रखी गई थी। जिसके बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ल्यूमिनस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बद्दी के अधिकारियों को स्ट्रीट लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद ल्यूमिनस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने तुरंत सीआरएस के तहत सतौन में 15 परिवारों के घर में स्ट्रीट लाइटें लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!