पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे में युवती की मौत,युवक गंभीर रूप से घायल…

पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे में युवती की मौत,युवक गंभीर रूप से घायल…

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज, गिरफ्तार

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब -शिलाई नैशनल हाईवे पर तारूवाला के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी युवती दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था कि युवती का हाथ कटकर अलग हो गया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार परमजीत कौर निवासी यमुनानगर विजय कुमार निवासी सतीवाला की बाइक पर बैठकर जा रही थी। इसी दौरान ट्रक के साथ टक्कर में परमजीत कौर ट्रक की चपेट में आ गई तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वही बाइक चालक विजय कुमार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में लाया गया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि युवती के शव को शवगृह में रखवा दिया गया है पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!