जल शक्ति विभाग के लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे है शहर के लोग…
जल शक्ति विभाग के लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे है शहर के लोग…
एक महीने से पेयजल सप्लाई ठंप, विभाग नहीं कर रहा कोई गोर…
पांवटा साहिब-उपमंडल पांवटा साहिब के कृष्णा कॉलोनी के लोग एक महीने से पेयजल की किल्लत से जूझने को मजबूर हो रहे है। जल शक्ति विभाग शिकायत करने के बाद भी नहीं जाग रहे है। इसका खामियाजा शहर के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 कृष्णा कॉलोनी के निवासी सरोज, सपना, उर्मिला, शशि व जोगेंद्र सिंह ने बताया की शहर में सीवरेज निकासी के निर्माण कार्य चल हुआ है तथा एक महीने पहलें कृष्णा कॉलोनी के गली में भी खुदाई का कार्य शुरू हुआ था। उस समय ठेकेदार ने मशीन से पाईप लाईन को तोड़ दी और जल शक्ति विभाग ने पेयजल लाईन को बंद कर दिया जिससे कॉलोनी की पेयजल की सप्लाई बंद हो गई। उन्होंने बताया की इस बारें में कई बार जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को लिखित शिकायत दे चुके है। लेकिन विभाग ने अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया है। जिस कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर जल शक्ति विभाग पांवटा साहिब के अधिशाषी अभियंता जगवीर वर्मा ने बताया की शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारी को लाईन ठीक करने के आदेश दिये है तथा जल्द ही पेयजल लाईन को ठीक कर पेयजल सप्लाई को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जायेगा।
