पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला,दर्दनाक मौत,पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी….

पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला,दर्दनाक मौत,पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर बातापुल के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को बुरी तरह से कुचल दिया। जिस कारण बाईक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीबी 10डीएस-5918 ट्रक बातापुल से पांवटा साहिब की तरफ आ रहा था तथा साईड से एचआर 07आर 1407 बाईक सवार ट्रक से साइड लेने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है की ट्रक बड़ी तेज रफ्तार से था और बाइक ट्रक के नीचे आ गई। जिस कारण करीब 50 मीटर दूर तक बाइक को घसीटते हुए ट्रक आगे निकल गया व बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर के नीचे बुरी तरह से कुचल गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की ट्रक के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!