हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव सहित पंजाब डीजीपी को जारी किया नोटिस

हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव सहित पंजाब डीजीपी को जारी किया नोटिस

हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव सहित डीजीपी को जारी किया नोटिस

यूनिकॉर्न दवा कंपनी के मामले में डीजीपी पंजाब से भी मांगा जवाब…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के दवा निर्माता कंपनी यूनिकॉर्न फार्मा में छापामारी कर दवाओं की बड़ी खेप कब्जे में लेने व कंपनी मालिक को गिरफ्तार करने के मामले ने हाई कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश पुलिस व पंजाब पुलिस से जवाब तलब किया है।
कंपनी मालिक मोहनीश मोहन के अधिवक्ता पंकज भारद्वाज में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यूनिकॉर्न दवा कंपनी के मामले ने हिमाचल प्रदेश व पंजाब पुलिस का रवैया अन्याय पूर्ण रहा है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। जिसमें उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव व पुलिस महानिदेशक सहित पंजाब पुलिस महानिदेशक से जवाब तलब किया है।

पंकज भारद्वाज ने बताया कि इसकी सुनवाई आगामी 14 जून को होनी है। पंकज ने बताया कि कंपनी के पास इन दवाओं के निर्माण के लिए प्रदेश ड्रग अथॉरिटी की तरफ से लाइसेंस मौजूद है।
छापामारी के दौरान खुद अतिरिक्त दवा नियंत्रक सन्नी कौशल ने इस बात की तस्दीक की। लेकिन पंजाब पुलिस ने इसे नही माना। वे अनाधिकृत रूप से कारवाई करते हुए दवाओं को सीज कर साथ ले गए।

इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने जानबूझ कर कंपनी को बदनाम करने के लिए मामले को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया। उन्होंने उच्च न्यायालय पर विश्वास जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!