केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का सिरमौर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया…
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का सिरमौर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सिरमौर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कोलर से लेकर माजरा तक सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली निकाली।
केंद्रीय खेल,युवा मामले व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर एक दिवसीय सिरमौर दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर माजरा में करीब 6 करोड़ रूपए की लगात से बन हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान का शिलान्यास करेंगे। अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ से कालाआंब पहुंचे जहां पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व नाहन के विधायक राजीव बिंदल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कोलर में सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी व क्रिकेट के बच्चों ने स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली निकाली और माजरा पहुंचे।
