दुःखद-सिरमौर माइन ओनर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मीत सिंह ठाकुर का निधन….

दुःखद-सिरमौर माइन ओनर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मीत सिंह ठाकुर का निधन….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

कुछ माह पूर्व मीत सिंह ठाकुर का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद बीच मे कुछ समय तक ठीक रहे।
लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी। शुक्रवार दोपहर बाद उनकी अचानक काफी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद पांवटा साहिब आवास में उनका निधन हो गया। शनिवार को सुबह कमरऊ में उनका अंतिम संस्कार होगा।
ग्राम पंचायत कमरऊ चौकी के निवासी मीत सिंह ठाकुर समाजसेवा क्षेत्र, विकास, युवाओं को प्रेरित करने व खेलों को बढ़ावा देने में सदैव अग्रणी रहे। बतौर सिरमौर माइन ओनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भी उनको क्षेत्र के उत्थान व जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके निधन पर शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर,कमरऊ पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर, खतर सिंह ठाकुर, सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, पौका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान, कांटी मशवा पंचायत के प्रधान काहन सिंह, बहादुर सिंह आदि ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!