सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को गाड़ी ने मारी टक्कर,गंभीर रूप से घायल….
सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को गाड़ी ने मारी टक्कर,गंभीर रूप से घायल….
पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर पेश आया हादसा..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर टिम्बी के पास सड़क किनारे बैठे एक व्यक्ति को तेजरफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारने से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां पर घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यशपाल पुत्र सुपा राम निवासी गुण्डाह डा0 क्यारी गुण्डाह तह0 शिलाई बैंक के काम से टिम्बी आया हुआ था वह अन्य लोगों के साथ नैशनल हाईवे पर बने पेराफिट पर बैठे थे तभी शिलाई की तरफ से एचपी17सी-8758 बलेरो केंपर बड़ी तेजरफ्तार से आई और यशपाल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां पर घायल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की एक व्यक्ति गाड़ी के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
