हादसा:युवक का पैर फिसलने से ढांग में गिरने से दर्दनाक मौत…
हादसा:युवक का पैर फिसलने से ढांग में गिरने से दर्दनाक मौत…
शादी का निमंत्रण देने के लिये गया था युवक…
पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी…
न्यूज़ एप/चंबा
पुलिस थाना चंबा के तहत ग्राम पंचायत सुंगल के चंदरोडी गांव में शादी का निमंत्रण देने जा रहे एक युवक के साथ हादसा हो गया।
इस दौरान युवक अनियंत्रित होकर ढांक से निचे जा गिरा तथा उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र चमन निवासी गांव चंदरोड़ी ग्राम पंचायत सुंगल शादी का निमंत्रण पत्र देने जा रहा था।
इसी दौरान जैसे ही वह गांव के समीप लगती पंजुनी ढांक पर पहुंचा तो अचानक उसका पांव फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे से आसपास के लोगों में शोक की लहर है।
