CM हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद भी नहीं हुआ बिजली समस्या का समाधान, ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र का है मामला…
CM हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद भी नहीं हुआ बिजली समस्या का समाधान, ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र का है मामला…
ग्रामीणों ने दी कार्यालय घेराव करने की चेतावनी…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के गृह क्षेत्र के पांवटा साहिब विद्युत डिवीजन में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद भी एक सप्ताह से कांटी मशवा पंचायत में बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीण सरकार से खफा है तथा ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधुत सब डिविजन सतौन के अंतर्गत कांटी मशवा पंचायत में एक सप्ताह से बिजली गुल है। बिजली ना होने से स्कूली बच्चों को पड़ाई करने में परेशानी हो रही है। कांटे मशवा पंचायत के प्रधान काहन सिंह कंवर, उपप्रधान प्रदीप कुमार, पूर्व उपप्रधान सुरेंद्र सिंह, गट्टू राम, धनवीर सिंह आदि ने बताया की एक सप्ताह पहले तेज तुफान आने के कारण पंचायत में बिजली की सप्लाई बंद हो गई थी। जिसके बारें में कई बार में संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुके है। लेकिन जब विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया तो 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 पर शिकायत दर्ज करवाई गई लेकिन उसके बाद भी समस्या का सामाधान नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीण खफा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर विधुत विभाग ने जल्द ही समस्या का सामाधान नहीं किया तो ग्रामीणों को मजबूरन विधुत बोर्ड के कार्यालय का घेराव करना पड़ेगा।
गोर हो की पांवटा साहिब विधुत मंडल ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का गृह क्षेत्र है तथा कांटी मशवा पंचायत भी पांवटा साहिब विधुत मंडल के अंतर्गत आती है। जब ऊर्जा मंत्री के खुद के विधुत मंडल के ये हाल है तो अन्य जगह के क्या हाल होगे। जहां पर अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों को अंदेखा कर देते है।
