कोरोना अपडेट : पातलियो पंचायत में 140 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन…..पढ़ें पूरी रिपोर्ट
कोरोना अपडेट : पातलियो पंचायत में 140 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन…..पढ़ें पूरी रिपोर्ट
डॉ नेहा ने ग्रामीणों से की ये अहम अपील….
स्वास्थ्य विभाग की ये टीम मौके पर डटी….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के पातलियो पंचायत कार्यालय में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड शिल्ड वैक्सीन दी गई।
इस दौरान 140 लोगों को वैक्सीन की पहली व कुछ लोगों को दूसरी डोज दी गई।
इस मौके पर मौजूद डॉ नेहा ने ग्रामीणों से अपने आस पास के लोगों को कोविड 19 वैक्सीन के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा की इससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकता है। इसलिए अब सभी लोग इसका लाभ उठाएं।
इस दौरान पंचायत प्रधान सज्जन सिंह, रामपाल, कमलेश, सुशील, हैल्थ वर्कर नीलम देवी, आशा चौहान,संतोष, सीएचओ भावना, आशा वर्कर बबली, गुरशरण, सविता व मीरा देवी आदि मौजूद थे।
