Paonta Sahib सहित हिमाचल में बनी इन चार रोगों की दवाओं के सैंपल फेल

Paonta Sahib सहित हिमाचल में बनी इन चार रोगों की दवाओं के सैंपल फेल

Paonta Sahib के इस कंपनी की दवाओं के सैंपल हुए फेल…

सैंपल फैल होने वाले उद्योगों को जारी किया नोटिस…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश में बनी चार तरह के रोगों की दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। उच्च रक्तचाप, दर्द, सूजन और हृदय रोग की दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के अप्रैल के ड्रग अलर्ट में इनके सैंपल फेल पाए गए हैं। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र सोलन की तीन, जिनमें बद्दी की दो, परवाणू की एक, Sirmour के Paonta Sahibऔर कांगड़ा के संसारपुर टैरेस के फार्मा उद्योग की एक-एक दवा शामिल है।
दवा नियंत्रक ने इन पांचों उद्योगों को नोटिस जारी करके बाजार से स्टॉक वापस मंगवा लिया है। संगठन ने अप्रैल में 931 दवाओं को सैंपल लिए थे। इनमें 908 मानकों पर खरे उतरे, जबकि 22 दवाओं और एक सर्वे के सैंपल फेल हुए हैं।
एशिया के फार्मा हब बद्दी के धर्मपुर स्थित लाइफ केयर नैरो प्रोडक्ट कंपनी की उच्च रक्तचाप की दवा टाडाफिल, Sirmour जिले के Paonta Sahib के क्यारदा गांव के सिरमौर रेमेडीज कंपनी की दर्द की दवा बैक्लोफिन, सोलन जिले के परवाणू की मोरपिन लैबोरेट्रीज की हृदयरोग की दवा अटोरवा स्टेटिन, बद्दी के श्री साई बालाजी फारामेटिक कंपनी की दर्द व सूजन की अस्किलो पेरा सेरसीओपेपटीडेज दवा और कांगड़ा के संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र की रक्तचाप की दवा टेलमीसारटन के सैंपल फेल हुए हैं।

राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि सैंपल फैल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी कर सैंपलों के बैच बाजार से हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!