पांवटा साहिब-भंगानी सड़क पर बाईक बस से टकराने से एक युवक की दर्दनाक मौत,एक गंभीर रूप से घायल…

पांवटा साहिब-भंगानी सड़क पर बाईक बस से टकराने से एक युवक की दर्दनाक मौत,एक गंभीर रूप से घायल…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के किल्लोड़ सड़क पर भुंगरनी के पास बाईक के खड़ी बस में टकराने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को जय कृष्ण (26) पुत्र काका राम निवासी पुरुवाला डा0 गोरखुवाला व विश्वनाथ शर्मा (29) पुत्र तिलक राज निवासी पुरुवाला डा0 गौरखुवाला तह0 पांवटा साहिब अपने मोटरसाइकिल एचपी17एफ-494 पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे की भुंगरनी के पास बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पंजाब की बस के पीछे से टकरा गई जिस कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोग 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां पर विश्व नाथ शर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि जय कृष्ण को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!