लेबर कॉलोनी में शव मिलने से सनसनी…
लेबर कॉलोनी में शव मिलने से सनसनी…
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना माजरा के तहत एक उद्योग में कार्यरत प्रवासी कामगार का शव लेबर कालोनी में बने शौचालय में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ।
मृतक की शिनाख्त 59 वर्षीय किसनाथ पुत्र ढोढा निवासी गांव जगदीश पुर निवासी देवरिया (यूपी) के तौर पर हुई है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर माजरी से पुलिस को व्यक्ति के मृत मिलने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां लेबर कालोनी के शौचालय में व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। मृतक के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले। शौचालय का दरवाजा भी भीतर से बंद था।
पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल पापोस्टमार्टम कराने के बाद उसके भतीजे को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
