अच्छी खबर-पांवटा साहिब में कोरोना के मामलें में 50 प्रतिशत गिरावट, रिकवरी रेट भी बड़ा, प्रशासन ने ली राहत की सांस…
अच्छी खबर-पांवटा साहिब में कोरोना के मामलें में 50 प्रतिशत गिरावट, रिकवरी रेट भी बड़ा, प्रशासन ने ली राहत की सांस…
कोरोना कर्फ्यू में पॉजिटिव मामलों में आई कमी,स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिनरात कर रही है काम..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में कोरोना के पॉजिटिव मामलों में 50 प्रतिशत गिरावट आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। पांवटा साहिब में कोरोना कर्फ्यू से पहलें 44 प्रतिशत कोरोना के मामलें पॉजिटिव आ रहे थे जो आंकडा अब 21 प्रतिशत पहुंच गया है। इसके साथ साथ रिकवरी रेट भी बड़ गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में कोरोना के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही थी। जिससे प्रशासन की चिंताएं बढ़ती जा रही थी। बताया जा रहा है की कोरोना कर्फ्यू से पहलें पांवटा साहिब में 44 प्रतिशत मामलें कोलोन के सामने आ रहे थे तथा मृत्यु की दर भी बढ़ रही थी। कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद मामलें 31 प्रतिशत हो गया तथा तीन दिन में अब यह आंकड़ा 21 प्रतिशत पहुंच गया है। जिससे प्रशासन के साथ साथ शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है।
उधर राजपुर के बीएमओ अजय देवोल ने बताया की कोरोना कर्फ्यू से पहलें पांवटा साहिब में 44 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव के मामलें सामने आ रहे थे। कर्फ्यू लगने के बाद 31 प्रतिशत मामलें आ रहे थे। पिछले तीन दिन में अब यह आंकड़ा 21 प्रतिशत हो गया है।
