पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर नशे में धुत्त चालक ने सड़क पर पलटा टिप्पर,नेशनल हाईवे एक घंटे तक रहा बंद…
पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर नशे में धुत्त चालक ने सड़क पर पलटा टिप्पर,नेशनल हाईवे एक घंटे तक रहा बंद…
निजी बस को टक्कर मारकर भागा था टिप्पर चालक, टला बड़ा हादसा,ABCI कम्पनी का बताया जा रहा है टिप्पर..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर सिरमौरीताल के पास टिप्पर पलटने से नेशनल हाईवे एक घंटे तक बंद रहा। बताया जा रहा है की टिप्पर चालक नशे में धुत्त था तथा पहले निजी बस को टक्कर मारकर मौके से भाग। गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर सतौन से पांवटा साहिब की तरफ डीएसएमएस की निजी बस एचपी 71-7755 जा रही थी की सिरमौरीताल के पास राजबन की तरफ से एबीसीआई कंपनी का टिप्पर बड़ी तेज रफ्तार से आया और निजी बस को टक्कर मारकर चालक टिप्पर सहित मौके से भाग गया और कुछ दूरी पर टिप्पर को सड़क पर पलट दिया। जिससे नेशनल हाईवे बंद हो गया। गनिमत रही की निजी बस में किसी सवारी को सीर बाहर नहीं था नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। बताया जा रहा है की चालक नशे में धुत्त था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की नेशनल हाईवे पर टिप्पर के पलटने नेशनल हाईवे बंद हो गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
