BCCI के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल करेगें हिमाचल प्रदेश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ….
BCCI के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल करेगें हिमाचल प्रदेश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ….
एचपीसीए सिरमौर ने बेटियों के लिए तैयार की है क्रिकेट अकादमी…
गरीब परिवार की बेटियों को फ्री दी जायेगी क्रिकेट अकादमी में कोचिंग:अतर नेगी
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन व सिरमौर क्रिकेट संघ राज्य में पहली महिला क्रिकेट अकादमी शुरू करने जा रहा है। जिसका शुभारंभ 11 अक्टूबर को बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल करेंगे।
पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान एचपीसीए सिरमौर अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर को हिमाचल में पहली महिला क्रिकेट अकादमी पांवटा साहिब में खुलने जा रही है।
उन्होंने कहा कि क्रिकेट अकादमी तय मापदंडों अनुसार लड़की की उम्र 10 वर्ष से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए जबकि एक हजार रुपए एडमिशन फीस व ₹400 प्रति माह फीस निर्धारित की गई है।
जिसे तीन माह एक मुश्त दी जाएगी। इस अकादमी में बीपीएल श्रेणी की लड़कियों के लिए फ्री सुबिधा रहेंगी।
अतर नेगी ने कहा कि यह पहला अवसर है जब हिमाचल में लड़कियों के लिए अलग से क्रिकेट एकेडमी शुरू की जा रही है। उनका प्रयास है कि लड़कों के साथ साथ हिमाचल की लड़कियों की खेल प्रतिभा को निखारा जा सके।
उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में लड़कियों की क्रिकेट एकेडमी खोलने का मकसद यह भी है कि यहां से गिरीपार के शिलाई पहाड़ी क्षेत्र से भी लड़कियां क्रिकेट अकैडमी ज्वाइन कर सके।
अतर सिंह नेगी ने कहा कि बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल 11 अक्टूबर को महिला किक्रेट अकादमी का शुभारंभ करेगें। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
इस दौरान कोच अश्वनी राय, चयन समिति सदस्य सुभाष चौधरी, अंपायर प्रदीप शर्मा, सुमित शर्मा, पंकज शर्मा व कोच गोपी सिंघटा आदि मौजूद थे।
