पांवटा साहिब कोविड केयर अस्पताल में जल्द ही ऑक्सीजन के 50 बेड़ होगें शुरू,ऊर्जा मंत्री ने किया अस्पताल का दौरा…

पांवटा साहिब कोविड केयर अस्पताल में जल्द ही ऑक्सीजन के 50 बेड़ होगें शुरू,ऊर्जा मंत्री ने किया अस्पताल का दौरा…

भय और लापरवाही से अपने करीबियों को संकट में ना डालें, ऊर्जा मंत्री ने की अपील..

समय पर अस्पताल न आने के कारण बढ़ रहा संकर्मितो में मौत का आंकड़ा…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

प्रदेश ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब का दौरा कर कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।कोविड केयर अस्पताल में अभी तक 30 ऑक्सीजन बेड़ लगाये गये थे। जिनको 50 बेड़ करने का निर्णय लिया है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा की लोग समय रहते अस्पताल पहुंच कर अपनी परिवार और समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा अगर किसी को भी खांसी- जुकाम बुखार है तो तुरंत अपना कोरोना टैस्ट अवश्य करवाएं।
चौधरी सुखराम ने कहा कि सभी पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग के लोग कोरोना टैस्ट के लिए पहुंच रहे हैं सभी बीमार आगे आएं और टैस्ट करवाएं। ताकि समय पर इलाज शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा की ऐसा देखा जा रहा है कि लोग बिमार हैं लेकिन टैस्ट के लिए सामने नहीं आ रहे हैं।

टेस्ट के लिए सामने ना आने से उनके साथ परिवार और समाज के लिए भी खतरा बढ़ा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री चौधरी सुखराम ने कहा कि पांवटा सहित जिला सिरमौर में ऑक्सीजन के साथ पर्याप्त मात्रा में बैड का इंतजाम कर दिया गया है। लोग घबराए नहीं समय पर अपना इलाज करवाएं।

उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि बूथ स्तर पर बीमार लोगों का पता लगाएं और उनकी लिस्ट तैयार करें और मंडल के अधिकारियों को भेजें ताकि ऐसे लोगों का पता किया जा सके जो बिमार हैं लेकिन टेस्ट नहीं करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर बचाना है तो लक्षण नजर आने पर तुरंत टेस्ट करवाएं। हर पंचायत में हर पीएचसी पर टेस्ट करवाने का इंतजाम करवाया गया है।

इच्छुक लोग पीएचसी के इलावा मोबाइल वैन भी टेस्ट कर रही है उसमे भी अपना टेस्ट करवा सकते हैं। बीएमओ पांवटा राजपुरा की टीमें भी लगातार पंचायतों में टेस्ट कर रही है।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा की प्रदेश सरकार को वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए प्रस्ताव रखा जायेगा ताकी जल्द से जल्द सभी लोग वैक्सीन लगा सके।
इस मौके पर एसडीएम विवेक महाजन, तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, अस्पताल प्रभारी संजीव सहगल, डॉक्टर एवी राघव, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौधरी समाज सेवी अनिल सैनी, राहुल चौधरी, चरणजीत चौधरी, रोहित चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!