वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते हुए चार वाहनों को सीज कर 84750 रूपये का जुर्माना किया गया है….
वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते हुए चार वाहनों को सीज कर 84750 रूपये का जुर्माना किया गया है….
अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगी कारवाई:डीएफओ
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए चार वाहनों को सीज कर 84750 रूपये का जुर्माना किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की गोजर के पास नदी में अवैध खनन का कार्य चला हुआ है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के रेंजर बस्ती राम के नेतृत्व मे बी.ओ सचिन शर्मा व वनरक्षक बलबीर, मुद्दसिर, सचिन चौहान आदि ने छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान नदी में कुछ ट्रैक्टर अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुये थे जिसके बाद वन विभाग की टीम ने चार ट्रैक्टर सीज किये गये। जिनका 84750 रूपये का जुर्माना किया गया। विभाग की इस कारवाई से खनन माफियाओं में अफरातफरी मच गई है।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए चार वाहनों को सीज कर 84750 रूपये का जुर्माना किया गया है।
