30 वर्षीय युवक ने घर पर फंदा लगाकर की आत्महत्या,नशे का आदि था युवक…
30 वर्षीय युवक ने घर पर फंदा लगाकर की आत्महत्या,नशे का आदि था युवक…
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के बद्रीपुर में एक नशे के आदि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह उर्फ बिल्ला (30)पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बद्रीपुर काफी समय नशे का आदी था। जिस कारण वह काफी समय से तनाव में था। शनिवार को युवक ने अपने घर पर कमरें में फंदा लगा लिया। काफी देर बाद जब परिजन कमरें में गये तो वह पंखे पर फंदे में झूला हुआ था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से निकाला तथा शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है की युवक काफी समय से नशे का सेवन करता था। जिस कारण उनकी पत्नी भी 6 महीने पहलें युवक को छोड़कर मायके चली गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि एक युवक ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
