ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को जिम्मेदारियों को सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, होम आईसोलेशन कोविड परिजनों से करें संपर्क..
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को जिम्मेदारियों को सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, होम आईसोलेशन कोविड परिजनों से करें संपर्क..
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में बढ़ते कोरोना मामलों के रोकथाम के लिए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने एसडीएम कार्यालय में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई।ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में कोरोना के मामलों व कोरोना से मृत्यु के आंकड़ों में बढ़ोतरी होने से सरकार चिंचित है। पांवटा साहिब में कोरोना में पॉजिटिव आये अधिक्तर लोग होम आईसोलेशन पर है। जिनको घर पर दवाई व सामान उपलब्ध करवाने को लेकर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है की संबंधित पंचायत सचिव आशा वर्करों से तालमेल बिठाकर कर होम आईसोलेशन पर कोरोना पॉजिटिव मरिजों से संपर्क कर उनको दवाई व अन्य सामान की सुविधा उपलब्ध करवाये। लोगों को किसी तरह की भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिये की कोरोना मरीजों से फोन पर संपर्क करें तथा उनकी समस्याओं का सामाधान करें साथ ही आशा वर्कर मरीजों का घर पर ऑक्सीजन लेवल की जांच करें ताकी समय रहते उन्हें ऑक्सीजन की सुविधा मिल सके।ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया की कोविड केयर सिविल अस्पताल में 50 ऑक्सीजन बैड़ व 40 ऑक्सीजन सुरजपुर जुनेजा अस्पताल में है। जहां पर कोरोना मरीजों की ऑक्सीजन की सुविधा मिल रही है।
बैठक में एसडीएम विवेक महाजन, डीएसपी वीर बहादुर, तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, एसएमओ संजीव सहगल, बीएमओ अजय देवोल,बीडीओ गौरव धीमान, ईओ एसएस नेगी,डॉक्टर ऐवी राघव,डॉक्टर हिमांशु,रविन्द्र कश्यप, अनिल सैनी,अरविंद गुप्ता,राहुल चौधरी,बैसाखी राम, अधीक्षक जगदीश अत्री आदि मौजूद थे।
