पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ने में सफलता की हासिल…

पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ने में सफलता की हासिल…

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में तहत माजरा पुलिस थाना टीम ने स्मैक की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कारवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस थाना में मुखबिरों को सूचना मिली की यहां मेलियाें में युवाओं को बेचे जाने के लिए स्मैक की खेप लाई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने माजरा पुलिस थाना प्रभारी राजेश पाल के नेतृत्व हेड कांस्टेबल महेंद्र सहित टीम ने आस पास के इलाके में चौकसी बड़ा दी। सूचना मिलते टीम ने माजरा के मेलियो में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान साजिम अली पुत्र ताकि मोहम्मद निवासी मेलियों के कब्जे से 5.31 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने बताया कि मामले के स्मैक की खेप के साथ एक को गिरफ्तार किया है। मामले में आवश्यक कारवाई अम्ल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!