गिरिपार क्षेत्र के कफोटा CHC के लिए प्रशासन ने भेजी ऑक्सीजन सिलेंडर की खेप, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने गाड़ी को किया रवाना….
गिरिपार क्षेत्र के कफोटा CHC के लिए प्रशासन ने भेजी ऑक्सीजन सिलेंडर की खेप, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने गाड़ी को किया रवाना….
CHC कफोटा में आपातकाल स्थिति में लोगों को मिलेगी ऑक्सीजन की सुविधा, स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन के पांच बेड़ किये तैयार..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा सीएचसी में ऑक्सीजन के पांच बेड शुरू करने के लिए प्रशासन ने पांच ऑक्सीजन सिलेंडर की खेप खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के माध्यम से रवाना की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एंव शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में प्रशासन के अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ बैठक कर कफोटा सीएचसी में पांच ऑक्सीजन बेड़ तैयार करने के आदेश दिये थे। सोमवार को पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय से लोक निर्माण विभाग की गाड़ी से खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने पांच ऑक्सीजन सिलेंडर की खैप रवाना की। इस दौरान एसडीएम विवेक महाजन भी मौजूद थे। ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए कमरऊ के कानून-गो बंसी राम शर्मा व दुगाना के पटवारी वीरेंद्र कपूर आये थे जिनके माध्यम से कफोटा के लिए भीजवाया गया है। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई क्षेत्र में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। शनिवार को कफोटा सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 69 टैस्ट लिए थे जिसमें से 53 मामलें पॉजिटिव आये है। जिसको देखते हुए कफोटा सीएचसी में पांच बेड़ ऑक्सीजन के तैयार किए गये है। जिसके लिए पांवटा साहिब से पांच ऑक्सीजन सिलेंडर कफोटा के लिए भेजे गए है। आपातकाल स्तिथि में लोगों को कफोटा में ही ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध की जायेगी।
इस मौके पर एसडीएम विवेक महाजन, अधीक्षक जगदीश अत्री, कानून-गौ दीपक चौधरी, अनिल शर्मा, गौरव पाठक आदि मौजूद थे।
